Wednesday, February 11, 2026

दीयों से जगमगाया भारत, पीएम मोदी ने नौसेना संग मनाई दीवाली –  प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, दिल्ली का औसत AQI 500 के पार; जल रहीं आंखें 

न्यूज़ टुडे नेटवर्क,नई दिल्ली। दीपावली के पावन पर्व पर देशभर में लोग मंदिरों में उमड़े और सोमवार को दीपावली को धूमधाम से मनाया, जबकि इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया और घरों में मिट्टी के दीये जगमगाए। सुप्रीम कोर्ट के इस साल दिल्ली और एनसीआर में प्रमाणित पर्यावरण-अनुकूल हरे पटाखों के नियंत्रित उपयोग की अनुमति देने के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में खूब पटाखे फोड़े गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि “प्रकाश का यह पर्व हमारे जीवन को सामंजस्य, खुशी और समृद्धि से रोशन करे; और चारों ओर सकारात्मकता का माहौल बना रहे।उन्होंने गोवा तट पर विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ दीपावली मनाते हुए कहा, “आज, एक तरफ मेरे पास अनंत क्षितिज और अनंत आकाश है, और दूसरी तरफ यह विशालकाय आईएनएस विक्रांत है, जो अनंत शक्तियों का प्रतीक है। समुद्र के पानी पर सूर्य की किरणों की चमक उन दीपावली के दीयों की तरह है, जो वीर सैनिकों द्वारा प्रज्वलित किए गए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े