
काशीपुर।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के निर्देश व महानगर जिलाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कल भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आयरन लेडी स्व.इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 
तथा भारत रत्न, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन एन. डी. तिवारी एस. सी. गुड़िया, नव चेतना भवन, काशीपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के संघर्ष, त्याग और देश निर्माण में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अनुपम शर्मा ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आयरन लेडी स्व.इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि
तथा भारत रत्न, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के बलिदान को देश भुला नहीं सकता। इस मौके पर मनोज जोशी, दीपिका गुड़िया, अलका पाल, अजीता शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, गौरव चौधरी,उमेश जोशी, प्रदीप जोशी, ब्रह्म पाल, शादान इकबाल समेत अनेक कोंग्रेसी मौजूद रहे।
