Monday, March 30, 2026

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा तरावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काशीपुर में महिला सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम का भव्य आयोजन

काशीपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा तरावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काशीपुर में महिला सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती योगेंद्र कुमारी जी ने की, कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती नीमा अग्रवाल जी क्षेत्र कार्यवाहिका (राष्ट्रीय सेविका समिति), श्रीमती शैली जी , श्रीमती विभा जी , श्रीमती रिंकू ठाकुर जी के द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन किया गया । इस अवसर पर समिति की बहने , आचार्य, पूर्व छात्र सामाजिक बहने व 250 माताएं उपस्थित रहीं । कार्यक्रम में अतिथि परिचय अनीता शर्मा जी द्वारा कराया गया ।

प्रस्तावना का प्रारूप श्रीमती सुरभि मित्तल जी ने सरल व स्पष्ट शब्दों में किया।सामूहिक गीत (हम ही मात्र शक्ति हैं )आचार्यों द्वारा सुरीली आवाज मै प्रस्तुत किया ।मुख्य वक्ता श्रीमती नीमा जी ने कुटुंब प्रबोध व पर्यावरण के विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम की वक्ता श्रीमती रिंकू ठाकुर जी (प्रधानाचार्या कन्या इंटर कॉलेज )ने भारत के विकास मै महिलाओं के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रश्नोत्तरी के विषय मोनिका उपाध्याय जी ने रखे जिसमें महिलाओं ने उत्साह पूर्वक जवाब दिए ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शेफाली पाण्डेय जी (जिला संयोजिका) ने आए हुए सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

एवं आभार श्रीमती अनमोला जी (प्रांत संयोजिका) जी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर समिति, पूर्व छात्राएं सामाजिक महिलाएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम के समापन पर संकल्प कु०अनुभा जी द्वारा व संचालन श्रीमती राजलक्ष्मी जी द्वारा किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े