Monday, March 30, 2026

काशीपुर के रामनगर रोड स्थित प्रतिष्ठित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल में हुआ आर्ट रंगोत्सव महोत्सव का आयोजन

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल में कल दिनांक 8 नवम्बर को आर्ट का रंगोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया I इस महोत्सव में विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया I इस रंगोत्सव महोत्सव में पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, लाइफ पेंटिंग, स्केचिंग, मंडाला आर्ट,क्ले मोडलिंग आदि प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया।

 

 

जिसमें विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट रचना कौशल का प्रदर्शन किया I इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका हरप्रीत कौर तथा को-प्रबंधिका शिरीन सैनी ने बच्चों द्वारा बनाई गयी विभिन्न तथा मनमोहक कलाकृतियों का सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है तथा सोचने समझने की शक्ति भी परिवर्धित होती है I इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े