
काशीपुर।उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन कर उत्तराखंड राज्य की खुशहाली की जय जय की। पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष *श्री करण महारा जी* के निर्देश अनुसार महानगर कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष *श्री मुशर्रफ हुसैन* के नेतृत्व में
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष *श्री राकेश भगत जी* वा मुख्य अतिथि एआईसीसी के सदस्य प्रदेश महासचिव *श्रीअनुपम शर्मा जी* के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने छोटे नीम स्थित पुरानी सब्जी मंडी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काट कर 25वीं वर्षगांठ को हर्ष उल्लास से मनाया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के शहीदों के द्वारा दिए गए समर्पण एवं राज्य आंदोलनकारीयो के सक्रिय योगदान भूमिका पर कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, हरीश कुमार सिंह, गौरव चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, अजीता शर्मा प्रदीप जोशी, विकल्प गुड़िया, सरित चतुर्वेदी समेत कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
