काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल के कक्षा सातवींके छात्र आद्विक सर्राफ ने एंथे-2025 (आकाश नेशनल टेलेंट हंट) में पूरे ऊधमसिंह नगर में तृतीय तथा उत्तराखंड में 27वाँ स्थान प्राप्त किया है गौरतलब है कि यह परीक्षा पूरे भारतवर्ष में होती है जिसमें न केवल भारतीय अपितु अन्स देशों के विद्यार्थी भी परीक्षा देतें हैं। इस परीक्षा में आद्विक ने सम्पूर्ण भारतवर्ष में 1018वाँ स्थान प्राप्त कर अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रौशन किया है। आद्विक की इस उपलब्द्धि पर विद्यालय की प्रबंधिका हरप्रीत कौर तथा को-प्रबंधिका शिरीन सैनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
