काशीपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित” सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13.11.2025 को तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज काशीपुर में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजलक्ष्मी जी रही जिन्होंने परिवार के बारे में गरिमामयी उद्बोधन से सभी अभिभावको को विस्तृत रूप से बताया, वक्ता के रूप में श्री मनी रिंकू जी रहीं उन्होने नारी के सात, – गुणो को विस्तृत रूप से सबके समक्ष रखा। अध्यक्षा के रूप में योगेन्द्र कुमारी जी रही, कार्यक्रम का सफल संयोजन रेखा शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर विशिष्ट माताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार की आचार्या के अलावा लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने भाग लियाl इस श्रृंखला का अंतिम कार्यक्रम 19 11 2025 को संपन्न होगा।
