काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्ट्रैटन वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इसअवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए बहुत सारे गेम्स का आयोजन किया गया। विद्यालय के चारों हाउस ने अपने-अपने गेम्स के स्टाल भी लगाये जिसमें मूनशेडो हाउस के द्वारा शूट द एम तथा हिट द ग्लास गेम्स के स्टाल लगाये गए तो स्ट्रोमब्रिंगर हाउस के द्वारा फीड थे जोकर तथा एम द रिंग जैसे रोचक गेम्स के स्टाल लगाये गए। इसके अलावा स्ट्रारलाइट हाउस ने पिक द बोटल और चेक योर मेमोरी जैसे विज्ञान पर आधारित मनोरंजक गेम्स के स्टाल लगाये तथा ट्रेलब्लेजर हाउस ने कार रेस तथा जेकपोट जैसे मनोहारी गेम्स के स्टाल लगाए। विद्यालय के इस कार्निवाल में बच्चों ने पूरे दिन मस्ती की। विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए बाल दिवस स्पेशल केन्ट्रीन की व्यवस्था भी की गई जिसका बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया। अंत में बच्चों ने जमकर डांस भी किया इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका हरप्रीत कौर तथा को-प्रबंधिका शिरीन सैनी ने बताया कि 14 नवंबर को मनाया जाने वाला बाल दिवस बच्चों के अधिकारों और विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। यह दिन बच्चों की मासूमियत और खुशियों को सेलिब्रेट करने का अवसर है। हर साल 14 नवंबर को हम बाल दिवस मनाते हैं। यह दिन उन नन्हे-मुन्ने बच्चों को समर्पित है जो हमारी ज़िंदगी में हंसी जिज्ञासा और ढेर सारा प्यार भर देते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बचपन को संजोकर रखना और हर बच्चे के सपनों को पोषित करना कितना जरूरी है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
