काशीपुर। हार्टफुलनेस सेंटर, काशीपुर स्थित हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा 16 नवंबर 2025 को काशीपुर स्टेडियम में 5 किलोमीटर की ग्रीन कान्हा रन मैराथन का आयोजन किया गया। 
इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए सभी को प्रेरित करना था।
इसमें 200 से अधिक धावकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर Mr Neeraj
Fit India movement Coach Sai training centre के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉक्टर आर सी शर्मा जी ने प्रारम्भ से समापन तक अपना सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सर्वश्रेष्ठ 50 को टी-शर्ट और सर्वश्रेष्ठ 10 को पदक दिए गए प्रथम तीन प्रतिभागियों को कप भी दिए गए।
हार्टफुलनेस मेडिटेशन काशीपुर केंद्र के सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसार पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर काशीपुर के सदस्य डॉक्टर आलोक टंडन, डॉक्टर रेनू टंडन, कमल किशोर जोशी, माया जोशी, पार्थ भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सरिता भारद्वाज, दिनेश सक्सेना, प्रीति सक्सेना, डॉक्टर ए के लुंबा, उमा लुंबा, एम सी शर्मा, सुनीता चक्रपाणि, सुरेश चंद्र, सुमन, राजपाल सिंह, विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
