काशीपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित “सप्तशक्तिसंगम” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19-11-2025 को तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज काशीपुर में पंचम “सप्तशक्तिसंगम” का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व वक्ता श्रीमती माधवी जी रही जिन्होंने परिवार के बारे में गरिमामयी उद्बोधन से सभी अभिभावकों को विस्तृत रूप से बताया, वक्ता श्रीमती प्राची जी (शिक्षा विद) रही, उन्होंने नारी के सात गुणों को विस्तृत रूप से सबके समक्ष रखा। अध्यक्षा के रूप में श्रीमती ऊषा चौधरी जी (पूर्व नगरपालिका चेयरमैन) रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती रेखा शर्मा जी ने किया
कार्यक्रम का समापन विशिष्ठ माताओं को सम्मानित करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य एंव समस्त विद्यालय परिवार की आचायी उपस्थित रही।
