Wednesday, February 11, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में हुआ फार्मेसी वीक का भव्य आयोजन

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी विभाग में फार्मेसी वीक का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक “फार्मासिस्ट एज एडवोकेट्स ऑफ वैक्सीनस” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज बृजेश गुप्ता जी, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल चौहान, प्रिंसिपल आफ नर्सिंग डॉ राजकुमार चौधरी, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा चौहान, विभागाध्यक्ष फार्मेसी डॉ अमित सेन, हिमांशु लोहनी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्थान में आए मुख्य अतिथि बृजेश गुप्ता जी ने सभी छात्र-छात्राओं को फार्मेसी वीक की शुभकामनाएं दी।

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को एवं अध्यापकों को फार्मेसी वीक की शुभकामनाएं दी साथ ही उनके द्वारा समाज में उनके कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि फार्मेसी वीक पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, यह फार्मेसी वीक प्रतिवर्ष नवंबर माह के तीसरे हफ्ते में आयोजित किया जाता है। संस्थान के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने फार्मेसी वीक की शुभकामनाएं दी, साथ ही यह भी बताया कि कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में फार्मेसी वीक के अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें खो-खो, कबड्डी, रंगोली, वॉलीबॉल, क्विज कंपटीशन इत्यादि प्रतियोगिताएं शामिल है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान जफर, सीमा, मीनाक्षी, अंकित, अतुल, मनीष, दक्ष, संदीप, विपिन, स्तुति, योगेश आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े