Wednesday, February 11, 2026

पूर्व उप महाअधिवक्ता परनीत सिंह ग्रेवाल ने दिल्ली में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर पंजाब,चंडीगढ़, तथा नादेड साहब के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग की 

काशीपुर। ग्राम बेगमाबाद डेबोरा काशीपुर निवासी पूर्व उप महाअधिवक्ता परनीत सिंह ग्रेवाल ने दिल्ली जाकर रेल भवन में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर तथा ज्ञापन देकर पंजाब, चंडीगढ़, तथा नादेड साहब के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग की तथा उन्हें बताया कि बड़ी संख्या में यहां के लोग पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए आते है, तथा हजारों श्रद्धालु श्री अमृतसर गोल्डन टेंपल साहब, नादेड़ साहब, तथा वैष्णो देवी दरबार में जाते है रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस बारे में विचार कर आपकी मांगों पर उचित कारवाही अमल में लायेगे। उनके साथ प्रतिनिधि मंडल में हरप्रीत सिंह, हरविंद्र सिंह गिल, गगन सिंधू, गुरप्रीत सिंह आदि शामिल थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े