काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) द्वारा देश के जाने माने फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी की याद में रविवार, 30 नवम्बर 2025 को शाम 4:00 बजे से “एक शाम हमारे धर्मेन्द्र के नाम” – श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र जी का काशीपुर से एक अत्यंत गहरा और आत्मीय रिश्ता रहा है। अपने भोगपुर स्थित फार्म हाउस पर वे नियमित रूप से आते रहे, जहाँ उनके पिता जी एवं परिवार के सदस्य लंबे समय तक रहे और काशीपुर तथा आसपास के अनेक परिवारों से उनकी गहरी पारिवारिक सम्बद्धता बनी रही।
फ़िल्म जगत में उल्लेखनीय बुलंदियों पर पहुँचने के बाद भी धर्मेन्द्र जी ने काशीपुर और काशीपुरवासियों के प्रति अपना अपनापन, आत्मीयता और निकटता सदैव बनाए रखी।
उनके दिवंगत होने से काशीपुर का आम नागरिक स्वयं को एक परिवार के सदस्य को खो देने जैसा दुःख अनुभव कर रहा है।
इसी भावनात्मक जुड़ाव को सम्मान देते हुए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) ने निर्णय लिया है कि काशीपुर की परंपरा एवं मान्यता के अनुसार पवित्र द्रोणासागर स्थल पर अंतिम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाए।
इस क्रम में—
📅 रविवार, 30 नवम्बर 2025
⏰ शाम 4:00 बजे
📍 ओपन एयर थियेटर, द्रोणासागर, काशीपुर
एक श्रद्धांजलि समारोह “एक शाम हमारे धर्मेन्द्र के नाम” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें—
🎬 काशीपुर के कलाकारों द्वारा उन पर फिल्माए गए गीत,
🎤 उनके प्रसिद्ध संवाद,
✨ तथा काशीपुर में उनसे जुड़ी स्मृतियाँ
सांझा की जाएँगी।
KDF समस्त नागरिकों, समाजसेवियों, कलाकारों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र आग्रह करता है कि वे इस श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर धर्मेन्द्र जी के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
