Wednesday, February 11, 2026

धरना दे रहे ग्रामीणों पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार – ताबड़तोड़ फायरिंग से चार ग्रामीण हुए थे घायल

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने ग्राम अजीतपुर में धरना दे रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमले के आरोपियों में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, शेष की गिरफ्तारी को पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने इस मामले में अजीतपुर निवासी जितेंद्र कुमार की तहरीर पर उप्र के ग्राम घोसीपुरा के 2 दर्जन से अधिक दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी। बता दें कि रविवार कि देर शाम अवैध खनन में लिप्त उप्र के ग्राम घोसीपुरा के 2 दर्जन से अधिक दबंगों ने खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डम्परों पर रोक लगाने को लेकर विगत 1 माह से धरना दे रहे ग्राम अजीतपुर के ग्रामीणों पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया इस दौरान आरोपियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। दो ग्रामीणों के पैर में गोली लगी हैं। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईटीआईं थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी व उनकी टीम ने सोमवार की रात इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े