भीमताल । भीमताल विकास खण्ड क्षेत्र में करीब दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार कर आतंक का पर्याय बने आदमखोर “लेडी किलर”बाघ को वन विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात नौकुचियाताल ताल के जंगलिया गांव के आसपास के जंगलों में ट्रॅक्युलाइज करके पकड़ लिया है। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पकडे गए बाघ को रेस्क्यू कर रानीबाग के रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। उन्होंने बताया ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव के पास टाइगर देखा गया है जिसने एक गाय का शिकार किया है। जिसके बाद कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु की अगुवाई में टीम वहां रवाना हो गई। इस विशेष टीम को देर रात्रि कामयाबी मिली गई । डॉ. दुष्यंत शर्मा
ने बताया कि बाघ के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। जहां महिलाओं पर हमलावर बाघ के सैंपल से मैचिंग कर इसी बाघ के हमलावर होने की पुष्टि होना बाकी है।
