Wednesday, February 11, 2026

15.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी हवाला ऑपरेटर अहमदाबाद से गिरफ्तार –  अभियुक्त के खिलाफ पूरे देश से 102 साइबर शिकायतें दर्ज

देहरादून।  स्पेशल टास्क फोर्स / साइबर क्राईम पुलिस ने देहरादून निवासी शिकायतकर्ता कि शिकायत पर स्वंय को 99 Acres & L T Constrution CO. के कर्मचारी / अधिकारी बताकर *पार्ट टाईम जॉब के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप* में जोडकर आगे के कार्य का टास्क देकर सभी टेलीग्राम हैंडल पर निवेश पर 30-40% के लाभ का आश्वासन देकर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम *कुल 34,08,575.62* (चौतीस लाख आठ हजार पाँच सौ पिचहत्तर रुपये बासठ) रुपये की धोखाधड़ी करने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 29/23 धारा 420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु गठित टीम द्वारा घटना में तकनीकी विश्लेषण से प्रकाश में आये अभियुक्त हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी 9 बी राजीवनगर, नारोल कोर्ट की पिछे, नारोल अहमदाबाद गुजरात उम्र 22 वर्ष को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त हण्टर इरीच के विरुद्ध देश भर में 102 शिकायतें दर्ज है तथा अभियुक्त के खाते से विगत तीन माह में *लगभग 15 करोड़ 20 लाख* से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया गया है । उन्होंने बताया कि मामले कि विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक श्री विजय भारती के सुपुर्द की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े