Wednesday, February 11, 2026

मंगलौर में  ईंट के भट्टे की दीवार ढही , 6 मजदूरों की मौत, दो गंभीर – डीएम ने दिए जांच के आदेश – देखें वीडियो


मंगलौर। हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में मंगलवार सुबह ईंट भट्टे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है ।

रेस्क्यू टीम द्वारा अभी तक 6 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं।  हादसा सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर कर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। डीएम हरिद्वार धीराज गर्बयाल, सीओ मंगलौर बीएस चौहान समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक 6 मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज गर्बयाल ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, जांच एडीएम हरिद्वार को सौंप गई है। डीएम ने कहा अगर भट्टा को अनुरूप नहीं बना है तो bhatta मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े