Wednesday, February 11, 2026

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “वीर बाल दिवस” पर गुरू गोविन्द सिंह जी के वीर सपूतों को किया याद -सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व पीएम अटल जी को दी श्रद्धांजलि

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में गुरू गोविन्द सिंह जी के वीर सपूतों की शहादत की याद में वीर बाल दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में डॉ0 वन्दना सिंह एवं बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पायल वर्मा ने गुरू गोविन्द सिंह जी एवं उनके वीर सपूतों के जीवन पर प्रकाश डाला। संगीत विभाग की छात्राओं ने सुन्दर देशभक्ति गीत व सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं कॉलेज में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में कुशल राजनीतिज्ञ, कवि, प्रखर वक्ता देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल विहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, एसो0 प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, किरन, सृष्टि आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े