गुरदीप सिंह (खटीमा)। जनपद ऊधम सिंह नगर में खटीमा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा स्थित थाना झनकईया पुलिस ने 90 पेटी नेपाली लाइटर व एक पिकअप वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार अवैध तस्करी व बिक्री की रोकथाम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तथा पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर व अपर पुलिस अधीक्षक बीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी थाना अध्यक्ष झनकईया रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मंगलवार को अवैध तस्करी व बिक्री की रोकथाम के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 90 पेटी नेपाली लाइटर व पिकअप वाहन यूपी25 ईटी-0587 के साथ रेलवे क्रॉसिंग लोहियाहेड के पास से नूरी नगर वार्ड नंबर 21 बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी इस्तिखार पुत्र अंसार अहमद तथा दलपुरा वार्ड नंबर 21 बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी समीर पुत्र नसीम को थाना झनकईया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं बरामद माल की कीमत लगभग दस लाख बताई जा रही है। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बीर सिंह ने बताया कि बरामद माल व वाहन तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग को सुपूर्द कर दिया गया है।