
हल्द्वानी। कल उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में भाग लेने हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गोला के खनन का विरोध झेलना पड़ा। खनन कारोबारी खनन का निजी करण और फिटनेस सेंटर को निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने खनन कारोबारी को कार्यक्रम स्थल से कुछ मीटर दूर तीनपानी पर हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और खनन कारोबारी के बीच जमकर नोक झोंक भी हुई।
