Wednesday, February 11, 2026

गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम में भीषण आग लगी, दो घायल – सिलसिलेवार 17 सिलेंडर ब्‍लास्‍ट होने से मची अफरा – तफरी

खंडवा। खंडवा के के घासपुरा क्षेत्र के एक मकान में अवैध रूप से भंडारण गए गैस सिलेंडरों में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आग लगने से लगातार एक के बाद एक गैस से भरे 17 सिलेंडर ब्‍लास्‍ट हो गए। गैस सिलेंडर से हुए धमाकों से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई । कुछ देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके करीब 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार शहर के घासपुरा क्षेत्र स्थित राजा पवार मराठा के मकान में रात्रि 8:15 बजे आग लगी। गैस सिलेंडरों में लगातार विस्फोट होने से आसपास के मकान में भी आग की चपेट में आने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है। हादसे में घायल हुए दो लोगों को होने पर खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े