Wednesday, February 11, 2026

सिद्धार्थ स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ‘सबरंग 2023’ – बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध, देखें वीडियो

हल्द्वानी। अपने एक अलग निराले अंदाज में आयोजित सिद्धार्थ सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनन्दपुर हल्द्वानी के वार्षिकोत्सव ‘सबरंग 2023’ में विद्यालय के बच्चों द्वारा  रंगारंग प्रस्तुती ने सभी लोगों का मन मोह लिया।
सबरंग की शुरुआत मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, रंग-बिरंगे परिधानों से सजे नन्हें-नन्हें बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विभिन्न राज्यों की संस्कृति जब नृत्य व नाटको के माध्यम से मंच पर प्रदर्शित हुई तो सभी विस्मित हो देखते ही रहे. विद्यालय प्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह जीना व गीता जीना ने अतिथियों का स्वागत किया प्रधानाचार्या श्रीमती सिद्धिका भंडारी ने विद्यालय के शिक्षक वर्ग व सभी विधार्थियो की मेहनत की सराहना की तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आलोक सत्याल,श्री भूपाल सिंह भण्डारी, श्री मनोज मनराल, श्री सुमित भण्डारी, श्री सिद्धार्थ जीना आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े