Monday, March 30, 2026

पिता पुत्र को बंधक बना हनुमान कालोनी में पड़ी डकैती का पर्दाफाश – 7 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 10 लाख के ज़ेवर बरामद पकडे गए बदमाश मुरादाबाद में कर चुके है लूट, देखें वीडियो


काशीपुर। पुलिस ने 19/20 दिसंबर की रात आईंटीआईं थाना क्षेत्र स्थित हनुमान कॉलोनी के पिता व पुत्र को बंधक बनाकर पड़ी सशस्त्र डकैती के मामले में 7अभियुक्तो को बंद पड़ी काशीपुर शुगर मिल परिसर से डकैती की योजना बनाते हुये गिरफतार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हनुमान कालौनी काशीपुर के अलावा मूढापाण्डे जिला मुरादाबाद में डकैती का माल बरामद किया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी नेमुखबिर व सीसीटीवी कैमरे कि मदद से पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने बताया कि सभी अभुियक्त शातिर किस्म के अपराधी है  उत्तराखण्ड के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर डकैती डाल चुके हैं. अभियुक्त विनोद उर्फ विकास थाना मुढापाण्डे का हिस्ट्रीशीटर है। पकडे गए अभियुक्तों के नाम विनोद उर्फ विकास पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सेजनी थाना चंदौसी जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश), नरेश पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम ध्यानपुरा चकफेरी थाना काँठ मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), राशिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई, शमशेर उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर, अजय सेन पुत्र कुंवर सेन निवासी ग्राम खरमासा कालौनी कुण्डेश्वरी काशीपुर, देवेन्द्र पुत्र राजा राम निवासी ग्राम लालपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश),नितिन पुत्र राकेश निवासी ग्राम गढी गंज प्रतापपुर थाना काशीपुर हैं। । पुलिस ने इनके  कब्जे से पीली धातू के दो डिजायनदार कड़े, पीली धातू की एक लेडिज अंगुठी,पीली धातू के पाँच अदद पेंडेल,पीली धातू के एक अंगुठी, पीली धातू का एक झुमंका, पीली धातू की एक छोटी डिजायनदार नथ, पीली धातू की दो नोज पिन, पीली धातू का एक मांग टीका,पीली धातू का एक कुण्डल, पीली धातू का एक टूटा कुण्डल,पीली धातू की एक छोटी चेन, पीली धातू का एक अर्ध चन्द्राकार पेंडल के टूटे टुकड़े, पीली धातू के पांच टुकड़े, सफेद धातू की 06 पॉयल, सफेद धातू के 06 बिछुवें, सफेद धातू के दो हाथ के कँगन आदि व घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल बरामद की है। वहीं थाना मुढापाण्डे जिला मुरादाबाद में हुई लूट में पीली धातू का एक पैडल वाला मंगल सूत्र,
सफेद धातू की दो पुरानी चैन पटटी व 7500 / रूपये नकद बरामद किए हैं। प्रेस वार्ता में मौजूद विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा,एसएसपी मंजू नाथ टीसी, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ वंदना वर्माने डकैती का खुलासा करने वाली टीम के कोतवाल मनोज रतुड़ी, थानाध्यक्ष आईंटीआईं प्रवीण कौशयारी, एसएसआईं प्रदीप मिश्रा, पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, कटोरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, एसआईं कपिल काम्बोज, एस आईं दीपक जोशी, एसआईं सुनील सुतेड़ी, एस आईं मनोज जोशी एस आईं चंचल पलेड़िया आदि शामिल रहे। इस दौरान विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा,एसएसपी मंजू नाथ टीसी, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा ने खालसा फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह प्रवक्ता जगमोहन सिंह, तनवीर सिंह आदि को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े