काशीपुर। हाल ही में संसद में पारित तीन नए क्रिमिनल लॉ के तहत रोड Accident कर भाग जाने वाले व्यक्ति के लिए 10 साल की सजा के प्रावधान रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस घोषणा से Transport सेक्टर में खलबली मच गई है। इस खबर के बाहर आते ही देश के हर कोने में बैठा Driver परेशान है और इस नए कानून का विरोध कर रहा है। विरोध की ज्वाला अब उत्तराखण्ड के काशीपुर तक पहुँच गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को बस डिपो काशीपुर के परिसर में
उत्तराखंड रोडवेज से अनुबंध बसों के ड्राइवरों ने सांकेतिक हड़ताल की। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर यह काला कानून शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो वे डिपो में बस ख़डी कर बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे। हड़ताल करने वालों में लकी शर्मा, अनिल कुमार,सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, मान सिंह, गगन सिंह, राहुल शर्मा, गजेंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह, भूपेंद्र सिंह, सीताराम सिंह, महेश सिंह, गौतम सिंह, अतुल शर्मा, सचिन तोमर, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
