Wednesday, February 11, 2026

27 फ़रवरी से 16 मार्च तक होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं -उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने जारी की परीक्षा की तिथि

रामनगर।
उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद बोर्ड ने आज अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जहां 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च में होगी। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड 27 फ़रवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने जा रहा है। बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक संचालित की जायेगी। 10वी और 12वी की परीक्षा में इस बार होंगे 2लाख 10हज़ार तीन सौ 54 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट में 94748 कुल परीक्षार्थी शामिल होंगे।
2023 में सम्पन्न हुई परीक्षा में 259340 परीक्षार्थी शामिल थे,जबकि 2024 में होने वाली 10वी और 12 वी की परीक्षा में 210354 परीक्षार्थी शामिल होंगे। देखा जाए तो इस बार 48986 परीक्षार्थी पिछली परीक्षा से कम है। वहीं इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में।कुल 1288 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ,जिसमें 159 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र शामिल है। साथ ही जानकारी देते हुए उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ शिवपूजन सिंह ने बताया कि हमारी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी। जिसको लेकर हमारी तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हमारी कुल 1228 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षाएं कराई जाएगी। जिसमें 159 संवेदनशील जबकि 6 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े