Wednesday, February 11, 2026

भाजपा नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज – चम्पावत के मंच तल्लादेश का मंडल अध्यक्ष और सल्ली गांव का बीडीसी है आरोपी

चम्पावत । चम्पावत जिले के एक भाजपा मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक चम्पावत के मंच तल्लादेश मंडल का अध्यक्ष और सल्ली गांव के बीडीसी सदस्य कमल रावत पर यहीं की रहने वाली नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में नाबालिग के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी लगातार डरा धमकाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी ने नाबालिग को मामला सार्वजनिक करने या किसी अन्य को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी सच्चाई बता दी। जिसके बाद परिजन कार्रवाई को लेकर पीड़िता संग शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे।कोतवाल चम्पावत योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कमल रावत के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि शीघ्र टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जाँच एस आईं पिंकी धामी को सौपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े