
काशीपुर। क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी एवं चंद्र पेट्रोल पंप का स्वामी सेठ ब्रह्मेश गुप्ता सड़क दुर्घटना में मौत हो गई , जबकि उनकी पत्नी मीना गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गईं। उन्हें केवीआर में भर्ती कराया गया है। सेठ ब्रह्मेश की मौत की खबर से क्षेत्र वीडियो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब दो बजे सेठ ब्रह्मेश गुप्ता व उनकी पत्नी मीना गुप्ता अपनी कार से काशीपुर से जैतपुर मोड़ स्थित अपने आवास पर जा रहे थे, सभी कुंडेश्वरी रोड पर गुरुकुल स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर में उनकी कर में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनकी पत्नी मीना गुप्ता को तत्काल मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के अनुसार उनको 72 घंटे के लिए ऑब्जरवेशन में रखा गया है। उनके चेहरे पर काफ़ी चोटें आईं हैं। वह खतरे से बाहर है।
