Wednesday, February 11, 2026

घरेलू गैस सिलेंडर रिफिलिंग के अवैध गोदाम पर छापा – बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर व उपकरण बरामद


हल्द्वानी। स्थानीय प्रशासन ने हल्द्वानी में गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग के अवैध गोदाम पर छापा मारा । इस दौरान छापामार टीम ने बड़ी संख्या में  गैस सिलेंडर व गैस रिफिलिंग के उपकरण बरामद किए है। प्रशासन की इस कार्यवाई से इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा क्षेत्र के नोवा स्टील प्लांट के तरफ एक गोदाम के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए टेंपो में गैस की रिफलिंग की जा रही थी। जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली, इसके बाद वह मुखानी थाना पुलिस और पूर्ति विभाग को टीम को लेकर पहुंची। जहां भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग उपकरण को पकड़ा है। वही अवैध गैस रिफलिंग कर रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए।  इस दौरान पूरे गोदाम को जब सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा चेक किया गया तो वहां पर आधा दर्जन टेंपो,कई सारे गैस सिलेंडर और कुछ मोटर बरामद किए हैं, जिसके जरिए अवैध रिफलिंग की जाती थी। फिलहाल सारे सामान को जप्त किया जा रहा है और पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है। जिन लोगों द्वारा यह अवैध धंधा किया जा रहा था, उनकी भी धड़पकड़ की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त गोदाम में अवैध रिफिलिंग की जा रही है। छापामारी के दौरान रिफिलिंग करने वाले सभी लोग भाग खड़े हुए। इन दिनों शहर में गैस की किलत चल रही है लेकिन गैस माफिया की रिफिलिंग का कारोबार कर रहे हैं इसके बाद जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने रामनगर में भी शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए करीब दो दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर उपकरण बरामद किये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े