गदरपुर। उत्तराखंड के गदरपुर के जंगल अवैध असलहों को बनाने की फैक्टरियों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। पुलिस ने गदरपुर के आर्यनगर के पास जंगल में असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। वहीं
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 29 दिसंबर को मुखबीर की सूचना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने ग्राम आर्यनगर में खेत के किनारे जंगल के पास पाखड के पेड़ों के नीचे अवैध असलाह बना रहे अभियुक्त मेहर सिह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा, जनपद ऊधम सिह नगर को पकड़ लिया। इसके पास से अवैध रूप निर्मित भारी मात्रा मे अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किए गये। मौके से पकडा गया अभियुक्त मेहर सिह शातिर किस्म का अपराधी है जिसकी अच्छी खासी आपराधिक इतिहास है। पुलिस के पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह असलाह बनाकर रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर, कालाढूंगी आदि स्थानों में 5-5 हजार रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से बेचते है। जबकि महेन्द्र सिंह व दर्शन सिंह के बारे मे पूछने पर यह नही बता सका कि इस समय वह कहां है।
