Wednesday, February 11, 2026

मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण को मिली स्वीकृति – 7.19 करोड़ की प्रथम किश्त अवमुक्त – सीएम धामी ने काशीपुर को दिया नए साल पर तोहफा


काशीपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए आगणन धन की संस्तुति को स्वीकार करते हुए शासन ने17 करोड़ 98 लाख 99 हजार रुपए के बजट को स्वीकृति दे दी है और राज्य वित्त विभाग से निर्माण कार्य की 40% धनराशि अर्थात 7 करोड़ 19 लाख 59000 की धनराशि भी प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त कर दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2024 से पहले काशीपुर को नये साल का तोहफा दिया है। शहर में लंबे समय से प्रतीक्षित मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण को सीएम धामी ने स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने आभार व्यक्त किया है। साथ ही श्री बाली ने इस पार्किंग के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उन्हें भी साधुवाद दिया है । श्री बाली ने यह भी कहा है कि उनके द्वारा काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को जो पत्र दिया गया था उसके प्रति भी पूर्ण उम्मीद है कि शीघ्र ही धन आवंटित होने की स्वीकृति मिल जाएगी और विभिन्न वार्डों में नाले, नालियों, पुलियों, सड़कों और सुलभ शौचालय आदि विकास कार्यों के होने से काशीपुर की जनता को काफी राहत मिलेगी। भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा है कि काशीपुर में यातायात की भयंकर समस्या को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से काशीपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाए जाने का अनुरोध किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े