रामनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चम्पावत भाजपा के मंडल अध्यक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को कुमाउं भर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की धामी सरकार का पुतला दहन किया। इसी क्रम में रामनगर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान निवर्तमान
चैयरमैन मौ. अकरम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा
सरकार के राज में महिलाओं के साथ अत्याचार एवं
बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भाजपा के
मंडल अध्यक्ष की ओर से एक नाबालिक लड़की के
दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ है। प्रदेश की कानून
व्यवस्था को धता बताते हुए अधिकतर मामलों में
भाजपा के नेता एवं उनके कार्यकर्ता स्वयं सम्मिलित
पाए गए हैं। भारी जन दबाव के बाद किसी तरह
मामला दर्ज हो पाया है, लेकिन आरोपी की अभी तक
गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस प्रकरण ने भाजपा के छद्म
चाल चरित्र और चेहरे की पोल खोलते हुए साबित
किया है कि इनका “बेटी बचाओ” का नारा नारा न
होकर इनसे बेटी बचाने की चेतावनी थी। नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय ने कहा कि नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड में 907 बच्चों के साथ दुष्कर्म और 778 बच्चियों के अपहरण की चौंका देने वाली खबर सामने आई है जो भाजपा सरकार के लिए शर्म की बात है। इस बेशर्म सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, बाबर खान, गोपाल रावत, गुलाम सादिक, हेम नैनवाल, नवीन सुनेजा, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल नेगी, कमल तिवारी, ऐडवोकेट विक्रम भट्ट, धीरज ढोढियाल, दीपक जोशी, जावेद खान, मोहम्मद मुजीब, शेर खान, महेद्र रावत, चांद खान, कुबेर कड़ाकोटी, कमल नेगी, ओम प्रकाश आर्यवंशी, महेश पांडेय, आदि मौजूद रहे।
