Wednesday, February 11, 2026

डबल मर्डर :पति व जेठ की गोली मारकर हत्या – आरोपी महिला ने थाने पहुँच किया आत्मसमर्पण – हत्या में प्रयुक्त तमंचा जब्त

उज्जैन । उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के निकट इंगोरिया में आज तड़के आपसी विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति और जेठ पर तमंचे से फायर झोंक दिये। गोली लगने महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस गोलीकांड में घायल जेठ को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि गोली मारने के बाद आरोपित महिला थाने पहुंच गई और पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। महिला ने ज़ब पुलिस को घटना के बारे में बताया तो थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने तुरंत आरोपित महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार सरिता नाम की महिला का खेत, जमीन को लेकर उसके पति व जेठ से विवाद हो गया । इसके बाद उसने घर में रखे तमंचे से दोनों पर फायर कर दिए। इससे महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जेठ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद महिला ने अवैध तमंचे सहित थाने जाकर आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने तमंचा जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह को लेकर आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े