Wednesday, February 11, 2026

80 हजार की चरस के साथ बी टेक के पूर्व छात्र समेत दो गिरफ्तार – कोतवाल अल्मोड़ा अरुण कुमार की टीम ने स्कूटी पर धर दबोचे तस्कर

अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस के हाथ बडी सफलता
लगी है। पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बीटेक व दूसरा ग्रेजुएट है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई चरस की अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही स्कूटी संख्या- यूके-04 टी0बी0-4832 को रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान स्कूटी सवार अमन शर्मा (24) पुत्र कमल कुमार, निवासी घोड़ाखाल, भवाली एवम अभिजीत टम्टा (23) पुत्र अशोक टम्टा, निवासी बीएसएनल कालोनी आवास विकास भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी के कब्जे से कुल 803 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत 80 हजार से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज कर दिया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया गया कि पकड़े गए दोनों युवकों में से एक बीटेक है और एक ग्रेजुएट है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चरस को बागेश्वर कपकोट क्षेत्र से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाये है, जिसे वह हल्द्वानी में अपने दोस्तो व नवयुवको को अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी धारानौला एसआई दिनेश सिंह परिहार, कॉन्स्टेबल पवन कुमार, होमगार्ड दीवान सिंह सांगा व महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े