Wednesday, February 11, 2026

काशीपुर के व्यवसायी व उनकी धर्मपत्नी ने देहदान करने का संकल्प लिया

काशीपुर। काशीपुर के व्यवसायी व उनकी धर्म पत्नी ने अंगदान व देहदान करने का संकल्प लिया है। दोनों ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में देहदान करने की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया है। काशीपुर रायल सिटी निवासी नीरज जैन का काशीपुर में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है, और उनकी पत्नी रुचि जैन ग्रहणी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने व उनकी पत्नी ने एक साथ देहदान का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा क्या होगा कि हमारा शरीर छूटने के बाद जरूरतमंदों के काम आ सके। शरीर तो मृत्यु और दाह संस्कार के बाद केवल राख का ढेर मात्र रह जाता है। रुचि जैन ने बताया कि उनके पिता महेंद्र नाथ जैन ने भी समाज और मानवता के लिए अपना देहदान किया था। उनसे ही हमें प्रेरणा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े