
देवला मल्ला,गौलापार (नैनीताल)। पी.एस.एम.एस इंटर कॉलेज कुंवरपुर (राष्ट्रीय सेवा योजना) का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ पर्वत पब्लिक सेकेंडरी स्कूल देवला मल्ला गौलापार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पी.एस.एम.एस इंटर कॉलेज कुंवरपुर के प्रधानाचार्य पंकज कुमार बेलवाल की गरिमामय उपस्थिति में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार बेलवाल के अलावा विद्यालय के पूर्व पी.टी.आई दलवीर सिंह ,ग्रामप्रधान बिष्ट जी, पी.एस.एम.एस इंटर कॉलेज कुंवरपुर की शिक्षिका प्रतिभा, नीमा अनेरिया , ललिता भट्ट , प्रियंका सम्मल , दीपेंद्र नगारी आदि मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस प्रभारी पवन तिवारी द्वारा किया गया। बौद्धिक सत्र में पर्वत पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक महोदय द्वारा स्वयं सेवियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शाम को स्वयं सेवियों द्वारा जलपान किया गया। तत्पश्चात सायंकालीन उपस्थिति के पश्चात स्वयंसेवी द्वारा रात्रि भोजन तैयार किया गया।
