Wednesday, February 11, 2026

विजिलेंस ने 10000 की घूस लेते जे ई को रंगे हाथों पकड़ा – काशीपुर के खंड विकास कार्यालय में तैनात है आरोपी

काशीपुर। हल्द्वानी की विजिलेंस टीम में मनरेगा के अंतर्गत कराये गये कामों की एम बी बनाने के एवज में पैसे की मांगने के आरोप में खंड विकास कार्यालय काशीपुर में तैनात अवर अभियंता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस पर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन न0 1064 पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने मनरेगा के 6-7 कार्य किये है। इन कार्यों के पैसें आंवटित करने की (एम0बी) बनाने के एवज में काशीपुर ब्लॉक के जे0ई0 फईम अहमद सैफी, द्वारा 10,000 /- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा मामले में गोपनीय जांच की तो शिकायत सही पाई गई और एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।

ट्रैप टीम द्वारा ने आज काशीपुर ब्लॉक में पहुंचकर जे0ई0 फईम अहमद सैफी, पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से 10.000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों ब्लाँक कार्यालय काशीपुर में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जे ई से पूछताछ जारी है।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े