काशीपुर। शुक्रवार को सिखों के दसवें गुरु श्री गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर में निकले नगर कीर्तन व शोभायात्रा के दौरान भीड़ में कहीं मानपुर रोड निवासी बुजुर्ग महिला प्रवेश का मोबाइल गिर गया। मोबाइल खोने से उक्त महिला रोते हुए महाराणा प्रताप चौक पर नगर कीर्तन का अवलोकन कर रहे काशीपुर एसपी अभय सिंह के पास गई और आपबीती सुनाई। महिला को परेशान देख एसपी काशीपुर ने वहां खडे फोटोग्राफर प्रमोद सिंह बंटी को मोबाइल शॉप पर भेज नया मोबाइल मंगाया और पीड़ित महिला को सौंपा। जिससे महिला के चेहरा खुशी से चमक उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, सीओ वंदना वर्मा, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक आदि मौजूद थे।