Wednesday, February 11, 2026

एयर कंडीशनर की तार से होटल में लटका मिला विदेशी महिला का शव – दिल्ली से योग साधना के लिए आया था 10 विदेशियों का दल

दीपक नारंग (ऋषिकेश )। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विदेशी महिला का शव एयर कंडीशनर की तार से होटल में लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। घटना की जानकारी आला अधिकारियों के साथ संबंधित दूतावास को दे दी है। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक तपोवन स्थित सत्य साधना संस्थान में रहने वाली नव्या के माध्यम से विदेशी नागरिक ऐनुरा ने पुलिस को सूचना दिखाई 21 दिसंबर 2023 को 10 विदेशियों का दल दिल्ली से योग साधना के लिए तपोवन स्थित सत्य साधना संस्थान पहुंचा। 2 जनवरी 2024 को योग साधना की क्लास खत्म करने के बाद सभी होटल में चले गए। इस दौरान 32 वर्षीय किर्गिस्तान गणराज्य निवासी एसउल्लू ने 3 जनवरी 2024 को एक होटल में किराए पर कमरा लिया। सामान रखने के बाद वह होटल से बाहर घूमने चली गई। जो फिर वापस नहीं लौटी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामले में गुमशुदगी दर्ज कर विदेशी की तलाश शुरू की। इस दौरान एक अन्य होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके कमरे में एक विदेशी ने एयर कंडीशनर के तार से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोटोग्राफी करते हुए शव को कब्जे में लिया। जिसे पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतका के साथियों ने बताया है कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थी। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित दूतावास को दे दी है। पुलिस परिजनों से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े