Wednesday, February 11, 2026

भारामल मंदिर के पुजारी और एक सेवादार पीट-पीटकर की हत्या – सीएम धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में जघन्य दोहरा हत्याकांड



गुरदीप सिंह (खटीमा )। जनपद ऊधम सिंह में खटीमा तहसील क्षेत्र के दूरस्थ सुरई वन रेंज के घने जंगलों के बीच स्थित सिद्ध बाबा भारमल मंदिर के पुजारी महंत बाबा हरि गिरि महाराज तथा एक सेवादार की नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार की देर रात, रात के अंधेरे और घने कोहरे का फायदा उठाकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज नागरिक चिकित्सालय खटीमा में चल रहा है। वहीं एक सेवादार ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सुबह होते ही घटना आग की तरह फैल गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर एएसपी मनोज कत्याल, एएसपी वीर सिंह, खटीमा कोतवाल प्रकाश दानू तथा झनकईया थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुवायना किया। साथ ही खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जहां मंदिर के पुजारी महंत हरी गिरी महाराज तथा रूपा नाम का एक सेवादार मृत्यु अवस्था में पाए गए। वहीं नन्हे नाम का एक सेवादार गंभीर रूप से घायल पाया गया जिसका इलाज नागरिक चिकित्सालय खटीमा में चल रहा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों सेवादार मानसिक रोगी थे जो बाबा के पास मंदिर में ही ठहरे हुए थे। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सारे सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। इस दौरान मंदिर का दान पत्र टूटा हुआ पाया गया तथा उसमें भारी मात्रा में जमा पैसा भी नहीं था। मौके पर सारे सामान अस्त-व्यस्त पाए गए। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई करने में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि लूटपाट के मकसद से घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने रोष व्यक्त करते हुए घटना को बेहद दुखद बताया और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। वहीं एएसपी तथा खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि भारामल में हुई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया है। फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर सारे सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं।उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक टीम रिपोर्ट और डॉग स्क्वायड टीम की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े