Monday, March 30, 2026

एम्स में उत्तरकाशी टनल से सुरक्षित निकाले गए श्रमिक के दिल का सफल आपरेशन


दीपक नारंग (ऋषिकेश )। उत्तरकाशी की निर्माणाधीन टनल में फंसने के बाद सुरक्षित बाहर निकले एक मजदूर के दिल में जन्मजात छेद भी था। ऋषिकेश एम्स में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान यह जानकारी सामने आने के बाद डॉक्टरों ने मजदूर का सफल ऑपरेशन कर दिया है।
एम्स की डायरेक्टर प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि सिलक्यारा (उत्तरकाशी) की निर्माणाधीन टनल में एक मजदूर ऐसा भी था जिसे पता ही नही था कि उसके दिल में जन्मजात छेद है। 24 साल का यह श्रमिक उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले का रहने वाला है। उसका नाम पुष्कर सिंह है। श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के दौरान एम्स के डाॅक्टरों को यह बात पता लगी कि पुष्कर के दिल में छेद है। समय रहते यदि उसका आप्रेशन न किया गया तो आगे चलकर उसके जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे में एम्स के डाॅक्टरों ने पुष्कर की ओपन हार्ट सर्जरी करने का निर्णय लेकर इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुष्कर अब स्वस्थ है और शुक्रवार को उसे एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े