Wednesday, February 11, 2026

एस सी गुड़िया आईएमटी के मनीष अग्रवाल ने प्राप्त की पी.एच डी की उपाधि – डीन एकेडमिक (पीजी) हैं मनीष अग्रवाल


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के पीजी विभाग में डीन एकेडमिक के पद पर कार्यरत वरिष्ट प्राध्यापक श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस मोनाड विश्वविद्यालय (एन सी आर)उत्तर प्रदेश से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करी है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि श्री अग्रवाल को उनके शीर्षक “स्टडी आफ डिसीजन मेकिंग ऑफ़ मैनेजमेंट इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स” पर उनके गाइड प्रोफेसर (डॉक्टर) दीपांशु अग्रवाल जी के नेतृत्व में उक्त डिग्री प्राप्त हुई। यहां बताते चलें कि श्री मनीष कुमार अग्रवाल 2008 से संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं इन्होंने इससे पूर्व 2012 में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करी थी। श्री अग्रवाल की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के उप प्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय ,निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, निदेशक (प्रशासन) पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य (विधि) डॉक्टर आर एन सिंह, प्राचार्य (यूजी) डाक्टर निमिषा अग्रवाल, रजिस्टर विशाल शर्मा एवं सुधीर दुबे सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने संस्थान की प्रबंध समिति, शिक्षक गण,स्टाफ एवं अपने इष्ट मित्रों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े