काशीपुर । राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा दर्जा राज्य मंत्री सायरा बानों के पिता का रविवार की शाम इंतकाल हो गया। वह लगभग 64 वर्ष के थे। सोमवार को उनका दफीना किया जाएगा।
ग्राम गोपीपुरा पांडे कालोनी निवासी इकबाल अहमद अक्तूबर, 2020 में आरटीसी हेमपुर डिपो से लेखाधिकारी के पद से सेवानिर्वत्त हुए थे। वह तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने वाली सायरा बानो के पिता थे। सायरा वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वर्ष 2020 में सायरा की मां फिरोजा का भी इंतकाल हो चुका है। रविवार शाम पांच बजे उन्हें हार्ट अटैक के कारण बैचेनी हुई। परिजन उन्हें लेकर मुरादाबाद रोड पर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर उनकी मृत्यु हो गई। इकबाल अहमद अपने पीछे एक पुत्र शकील अहमद व दो पुत्रियों सायरा व शकीला को छोड़ गए हैं। एनयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आरडी खान के अलावा भाजपा नेताओं व अन्य संगठनों के सदस्यों ने उनके इंतेकाल पर शोक जताया है।
