
रूद्रपुर। तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर विक्रम सिंह राठौर को पुलिस लाइन भेजा गया है। ऊधमसिंहनगर जिले में दो दर्जन पुलिस कर्मियों व प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किये गये हैं। देर रात ये सूची जारी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी के आदेश पर किये गये सभी तबादले। की जगह धीरेंद्र कुमार को रूद्रपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक पद पर भेजा गया है। जिले के सभी थानों में ये फेरबदल किया गया है। काशीपुर की कटोराताल पुलिस चौकी से नवीन बुधानी को रमपुरा चौकी प्रभारी पद पर जबकि विपुल जोशी को उनकी जगह भेजा गया है।
