“आरोप है ……आरोपी सोनू रामनगर में एक मीटिंग होने का बहाना बनाते हुए उसे कार में बैठाकर रामनगर के ढिकुली स्थित एक होटल में ले गया. कार में रास्ते में पिलाए जूस से उसका सिर घूमने लगा…..”
रामनगर। काशीपुर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कार्यरत जसपुर की युवती से प्रतिष्ठान स्वामी ने युवती को मीटिंग के बहाने रामनगर के होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। युवती की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
रामनगर कोतवाली को कोतवाल अरुण कुमार सैनी के मुताबिक जसपुर निवासी एक युवती ने तहरीर सौंपते हुए कहा कि वह काशीपुर में अमित दुआ की एक फर्म में ऑफिस कार्य करती थी। अमित दुआ उर्फ सोनू रामनगर में एक मीटिंग होने का बहाना बनाते हुए उसे कार में बैठाकर रामनगर के ढिकुली स्थित एक होटल में ले गया। कार में रास्ते में पिलाए जूस से उसका सिर घूमने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रिजॉर्ट में कई बार दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार शाम पांच बजे वह आरोपी की कार से लौट रही थी और लखनपुर चौराहे पर मिठाई लेने के बहाने उतरकर अमित के चंगुल से बचकर भाग गई। कोतवाल सैनी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
