Wednesday, February 11, 2026

विद्युत विभाग के ई.ई. से 50 लाख की रंगदारी माँगने वाला निकला रिटायर्ड एसडीओ का बेटा – गिरफ्तार – महिला मित्र की मदद से डाक द्वारा चिट्ठी भेज की थी फिरौती की मांग

काशीपुर। पुलिस ने पिछले दिनों काशीपुर में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड काशीपुर )अजित कुमार यादव से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में इसी विभाग के रिटायर्ड एसडीओ के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपनी महिला मित्र की सहायता से रंगदारी की चिठ्ठी डाकखाने के माध्यम से भेजी थी।
इस बारे में कोतवाल मनोज रतूडी ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अजित कुमार यादव ने 9 जनवरी 2024 को कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि रजिस्टर्ड डाक के जरिए उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 385 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में टांडा चौकी प्रभारी एसआई मनोज जोशी, एस आईं कंचन पलडिया ने ईई को मिले धमकी भरे पत्र/रजिस्ट्री डाक की जांच की । जांच में रजिस्ट्री डाक, डाकघर काशीपुर से पोस्ट होना पाया गया तथा जिस पर रजिस्ट्री पोस्ट के दिनांक समय व अन्य चीजों को अवलोकन करते हुए डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई। जिसमें एक महिला संदिग्ध पायी गई। जिसको थाने में लाकर विधिवत पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 4.1.2024 को उसके मित्र हितेशकुमार (काल्पनिक नाम )निवासी काशीपुर ने उसे सील बंद रजिस्ट्री जिसमें अजित कुमार यादव अधिशासी अभियंता, काशीपुर लिखा था, डाकखाने काशीपुर में डालने को दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े