Wednesday, February 11, 2026

दर्द से कराहती छात्रा ने दिया नवजात शिशु को जन्म –  रिजॉर्ट में कार्यरत है आरोपी, जाँच में जुटी पुलिस

रामनगर। पेट दर्द से कराहती इंटर की छात्रा ने सरकारी अस्पताल में एक नवजात शिशु को जन्म
दिया। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना से क्षेत्रवासी सकते में हैं। बताया जाता है की पीड़ित छात्रा नाबालिग है। सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजनों तक पहुंची कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।
रामनगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रहने वाली नाबालिग का अपने ही गांव में एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि आरोपी युवक 24 साल का है और वह क्यारी के एक रिजॉर्ट में काम करता है। आरोपी ने नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। लेकिन दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को पता नहीं था। शनिवार को घर पर अचानक नाबालिग छात्रा के पेट में दर्द होने पर इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता को जाँच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो जांच में पता चला कि छात्रा गर्भवती है । इसकी जानकारी चिकित्सकों ने जब छात्रा के परिजनों को दी तो, उनके पैरों तले भी जमीन खिसक गई। चिकित्सकों ने छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। जिसके बाद नाबालिग ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े