काशीपुर।आखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर काशीपुर के अध्यक्षएवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजकर
रामनगर से लखनऊ होते हुए अयोध्या धाम तक प्रतिदिन जनशताब्दी/शताब्दी ट्रैन चलाए जाने की मांग की है। इसके अलावा प्रदेश के मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, जीएम पूर्वोत्तर रेलवे, डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे को भी इस पत्र की प्रतियां भेजी गई है। साथ ही आखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर ने काशीपुर की अन्य समाजिक संस्थाओं को इस मांग के बाबत समर्थन पत्र भी दिया है
