देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप ‘सी’ के तहत पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 रिक्त पदों, सहायक के 03 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में प्रशिक्षण अधिकारी के 03 रिक्त पद एवं रेशम विकास विभाग में सहायक प्रशिक्षण अधिकारी/प्रदर्शक (रेशम) के 10 पद खाली हैं। रेशम विकास विभाग में निरीक्षक के 03 रिक्त पदों सहित इन रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जो उम्मीदवार विज्ञान पृष्ठभूमि के हैं और पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 30 जनवरी 2024 तक www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी और तिथियां
रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि – 08 जनवरी 2024
आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 जनवरी 2024
ऑनलाइन आवेदन संशोधन की तिथि- 01 फरवरी से 03 फरवरी 2024
लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि- 11 फरवरी 2024
