Wednesday, February 11, 2026

ऋषिकेश गंगोत्री नेशनल हाईवे पर कार खाई में गिरी, चालक गंभीर से घायल

दीपक नारंग (टिहरी)।

ऋषिकेश गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नरेंद्र नगर के निकट एक कार खाई में गिर गई है। घटना में कर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने खाई से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
एसडीआरएफ के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम वाहन चालकों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी की ऋषिकेश गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नरेंद्र नगर के निकट एक कार खाई में गिर गई है। सूचना के आधार पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर देखा तो उनको कार के निकट एक युवक घायल दिखाई दिया। जिसे खाई से बाहर निकाला। फिर उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कवींद्र सजवान ने बताया कि फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है। कार के आसपास और कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया है। अभी यह नहीं पता चला कि कार में कितने लोग सवार थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ की टीम आसपास के एरिया में सर्च ऑपरेशन अभी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े