रामनगर। श्री अयोध्या धाम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री हनुमान धाम अंजनी ग्राम छोई, रामनगर में तीन दिवसीय महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दूसरे दिन भी अखण्ड सीता-राम धुन संकीर्तन एवं अखण्ड श्री राम चरित मानस पारायण, चलता रहेगा।
इस बारे में श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक हवन पूजन का कार्यक्रम होगा।
दिन में 11:00 बजे से 12:30 बजे तक कथावाचक पूज्य शशांक भारद्वाज जी द्वारा प्रवचन किया जायेगा। सांय 4 बजे से रात्री 8 बजे तक भजन सम्राट श्री लखवीर सिंह लक्खा जी द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम किया जायेगा।
आज भी हनुमान धाम आने वाले सभी भक्तों के लिये भण्डारें प्रसाद की व्यवस्था है।
